नई दिल्ली । अगर आपका भी अकाउंट ICICI बैंक में है तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट्स के लिए मिनिमम एवरेज अमाउंट में भारी बढ़ोतरी की है. सेविंग अकाउंट में रखने वाले न्‍यूनतम राशि को 5 गुना तक बढ़ा दिया है. मिनिमम बैलेंस में बढ़ोतरी मेट्रो से लेकर गांव तक के कस्‍टमर्स के लिए किया गया है. प्राइवेट सेक्टर लेंडर ICICI बैंक के बचत खाते में अब मिनिमम बैलेंस ₹50000 बनाए रखना होगा. यह नियम 1 अगस्त 2025 से प्रभावी माना जाएगा. पहले यह अमाउंट 10 हजार रुपये था. अगर आप अपने सेविंग अकाउंंट में मिन‍िमम बैलेंस नहीं बनाए रखते हैं तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है. मेट्रो और शहरी इलाके में अब कम से कम ₹50 हजार, अर्द्ध-शहरी इलाकों में ₹25 हजार और ग्रामीण क्षेत्र वाले सेविंग अकाउंट में कम से कम ₹10 हजार मेंटेन करना होगा. पहले मेट्रो और शहरी इलाकों वाले सेविंग अकाउंट में कम से कम औसतन 10 हजार रुपये बनाए रखने की आवश्‍यकता थी. इस फैसले के साथ अब घरेलू बैंकों में सबसे अधिक मिनिमम अकाउंट बैलेंस (MAB) ICICI Bank का है. अब इस फैसले के बाद ICICI बैंक के बचत खाते में सबसे ज्‍यादा न्यूनतम बैलेंस की सीमा 50 हजार रुपये हो चुकी है. वहीं पब्लिक सेक्‍टर के बैंक SBI ने साल 2020 में ही मिनिमम बैलेंस की लिमिट को हटा दिया था यानी ये नियम ही खत्‍म कर दिया था. दूसरी ओर, बाकी बैंकों ने ऑपरेशन कॉस्‍ट को मैनेज करने के लिए सेविंग अकाउंट में कम से कम 2000 रुपये से 10 हजार रुपये तक के मिन‍िमम बैलेंस की लिमिट रखी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *