
जम्मू कश्मीर । जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखाल इलाके में सुरक्षा बलों औक आतंकियों के बीच मुठभेड़ आज नौवे दिन भी जारी है. खबरों के अनुसार कल रात भर इलाके में मुठभेड़ चलती रही. सेना के दो जवान लांस/नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के शहीद होने की खबर है. मुठभेड़ में एक आतंकी का शव भी बरामद हुआ है. अब तक दो जवानों के शहीद होने और दस जवानो के घायल होने की सूचना है. सूत्रों की मानें तो इलाके के घने जंगलों में कई गुफाएं हैं, इनमें आतंकी अब भी छिपे हुए हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


