जमशेदपुर शनिवार तड़के सुबह चांडिल रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 375/22 के पास बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद रेल प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 4:15 बजे हुई, जब एक मालगाड़ी चांडिल की ओर आ रही थी और दूसरी सामने से आ रही थी। तकनीकी कारणों और सिग्नलिंग में हुई गड़बड़ी के चलते यह टक्कर हुई। हादसे के बाद पूरे डाउन और अप लाइन पर परिचालन ठप हो गया है। रेल पथ पर बिखरे डिब्बों और माल के कारण मरम्मत कार्य में लंबा समय लगने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है कि चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर चलने वाली सभी यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को स्टेशन पर अनाउंसमेंट और हेल्पडेस्क के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के कारण सैकड़ों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए हैं और उन्हें वैकल्पिक यातायात साधनों से गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, ट्रैक बहाली में कम से कम 24 घंटे का समय लग सकता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *