मांडर। गुरुवार शाम लगभग 6:30 बजे मांडर कॉलेज गेट के समीप रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवतियों समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। हादसे में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान उमा कुमारी (24 वर्ष), प्रियंका होरो (25 वर्ष), दीपनारायण सिंह (58 वर्ष), तौकीर आलम (32 वर्ष) और साजिद खान (45 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उमा कुमारी, प्रियंका होरो और दीपनारायण सिंह सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहे थे, जबकि तौकीर आलम (निवासी चटवल, चान्हो) और साजिद खान (निवासी करकट) दूसरी बाइक से चान्हो की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे पांचों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उमा कुमारी, तौकीर आलम और साजिद खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *