
चाईबासा । नक्सलियों के द्वारा लगाए आईईडी ब्लास्ट होने से सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं. यह घटना शुक्रवार को सारंडा जंगल के दीघा क्षेत्र में हुई है. सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बिछाकर रखा था. जिसकी चपेट में जवान आ गए. घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि कोल्हान और सारंडा के जंगल में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने अन्य दस्ता सदस्यों के साथ भ्रमणशील है जिसको लेकर सुरक्षा बलों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


