पोटका विधायक ने कहा, आदिवासी समाज ने अपना पथप्रदर्शक खो दिया

जमशेदपुर। झारखंड आंदोलन के पुरोधा और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के निधन पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गुरुजी का जाना झारखंड के लिए एक युग के अंत के समान है। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आदिवासी चेतना के प्रतीक और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले पुरोधा थे। संजीव सरदार ने कहा कि गुरुजी ने अपना पूरा जीवन झारखंड के मूलवासी-आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में खपा दिया। उन्होंने झामुमो को जिस निष्ठा और समर्पण से सींचा, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल है। उनका संघर्ष और विचारधारा हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। पोटका विधायक ने शोक संतप्त परिवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे झामुमो परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। गुरुजी की स्मृति सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *