रांची। झारखंड आंदोलनकारी झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में 4 अगस्त 2025 को 10:00 बजे के करीब निधन हो गया। इसकी सूचना दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के माध्यम से इस शोक के संदेश के बाद न सिर्फ झारखंड बल्कि बिहार , उड़ीसा और वैसे तमाम राज्य जहां आदिवासी बहुल क्षेत्र कहलाता है अशोक की लहर दौड़ गई । शिबू सोरेन के निधन के बाद झारखंड में तीन दिनों तक राज्यकीय शोक की घोषणा की गई है , वहीं चार और पांच अगस्त को सरकारी कार्यालय बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही करीब 5:00 बजे गुरुजी शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट आएगा और यहां से सीधे शिबू सोरेन के आवास मोरहाबादी जाएगा और अंतिम संस्कार उनके पुश्तैनी गांव नेमरा में किया जाएगा।

सूचना जारी:

Oplus_0

पत्र संख्या 4/००30 (-1018) 02/2012833/

झारखण्ड सरकार, मंत्रिमण्डल सचिवालय एवं निगरानी विभाग

(समन्वय)

प्रेषक,

अखलेश कुमार सिन्हा, सरकार के संयुक्त सचिव।

सेवा में.

सभी अपर मुख्य सचिव

सरकार के सभी प्रधान सचिव

पुलिस महानिदेशक

सरकार के सभी सचिव सभी प्रमण्डलीय आयुक्त

सभी उपायुक्त

सभी वरीय पुलिस अधीक्षक

सभी पुलिस अधीक्षक,

झारखण्ड।

रांची दिनांक4 अगस्त, 2025

विषयः-

श्री शिबू सोरेन, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह-राज्य सभा सांसद के निधन पर राजकीय शोक मनाये जाने के संबंध में।

महाशय,

निदेशानुसार अत्यंत दुख के साथ सूचित करना है कि श्री शिबू सोरेन, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह-राज्य सभा सांसद का निधन दिनांक 04.08.2025 को प्रातः गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली में हो गया है। दिवंगत माननीय पूर्व मुख्यमंत्री-सह- राज्य सभा सांसद के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा 04.08.2025 से 06.08.2025 तक 03 (तीन) दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है।

उक्त अवधि में झारखण्ड राज्य के उन सभी भवनों, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय 04.08.2025 एवं 05.08.2025 को बन्द रहेंगे।

विश्वास भाजन. (अखले कु सिन्हा) सरकार के संयुक्त सचिव।

ज्ञाप संख्या 4/म०म० स० (नया०) 02/2012 833/ राँची, 4 अगस्त, 2025 ई०।

प्रतिलिपि राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव/ मुख्यमंत्री के अपर मुख्यसचिव / संयुक्त सचिव, मुख्य

सचिव कार्यालय / विकास आयुक्त/ सदस्य, राजस्व पर्षद / महानिदेशक, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, झारखण्ड / सचिव, झारखण्ड लोक सेवा आयोग/सचिव, झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग / निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, झारखण्ड रांधी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित।

  1. सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड से अनुरोध है कि राज्य सरकार द्वारा लिये गये उपर्युक्त निर्णय के आलोक में दिनांक 04.08.2025 एवं 05.08.2025 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों को बन्द रखने से संबंधित आदेश निर्गत करने की कृपा की जाय

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *