
रांची। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार के द्वारा 31 जुलाई 25 को देर रात झारखंड के विभिन्न अंचल अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान स्थानांतरित किया गया है, वहीं कुछ अंचल अधिकारियों को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी पद पर नियुक्ति की गई है, इसके अलावा अपर समहर्ता , एसडीओ एवं समकक्ष कोटि पद पर रहे वैसे पदाधिकारियों को सेवा कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग को वापस किया गया है, ऐसे पदाधिकारी की संख्या 12 है। कुल मिलाकर 96 पदाधिकारी को नोटिफिकेशन जारी किया गया है और अपने पद पर योगदान देने का निर्देश जारी किया है। मुख्य रूप से रांची जिला की बात कर ले तो रांची जिला अंतर्गत बड़गाई अंचल अपने क्षेत्र में जमीन को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहा है और यहां पर पदस्थापित अंचल अधिकारी शिव शंकर पांडे को बड़गाई आंचल से स्थानांतरित करते हुए रांची अंचल अधिकारी बनाया गया है। अमीत भगत को सबसे चर्चित और सीआईडी जांच कर रही है कांके क्षेत्र की जमीन उसी कांके अंचल का अंचल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विजय कुमार दास को बढ़ागाई अंचल अधिकारी , समरेश प्रसाद को तमाड़ अंचल अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं वंदना भारती जो खूंटी आंचल आधिकारी को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रांची में नियुक्त किया गया है । इस संबंध में अधिसूचना जारी हो चुकी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

