
रांची। विधानसभा के मॉनसून सत्र में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए. जानकारी के अनुसार, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा है. उनकी तबियत में काफी उतार चढ़ाव हो रहा है. बता दें कि सीएम ने गुरुवार को हुई सर्वदलीय बैठक के बाद कहा था कि अब तक डॉक्टरों से स्पष्ट नहीं कहा है कि गुरुजी की तबियत ठीक होने में कितना वक्त लगेगा. सदन में स्पीकर ने भी शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


