
देवघर । देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र गुरुवार के मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया. गिनती के पश्चात दानपात्रों में कुल 18,92,047 रुपए मिले. इसके अलावा 6900 नेपाली मुद्रा, अमेरिकन डॉलर 1 दान स्वरूप प्राप्त हुआ है. यह जनकारी देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने दी. डीसी ने बताया कि मंदिर के दानपात्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया. इसके बाद पात्रों से निकली राशि को गिनती के लिए मंदिर के प्रशासनिक भवन में रखा गया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


