
रांची। महामहिम गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे रांची राजभवन पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को बुके देकर स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेकर गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे रांची राजभवन पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को बुके देकर स्वागत किया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कई जगहों पर बेरीकेडिंग किया गया था। राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। वहीं शुक्रवार को सुबह राष्ट्रपति धनबाद के लिए रवाना होंगी। धनबाद में आईआईटी,आईएसएम में आयोजित दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


