रांची। पुलिस उप- महानिरीक्षक- सह- वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन सिन्हा ने पूर्व में आयोजित अपराध गोष्टि में राँची जिलान्तर्गत लंबित काण्डो के अनुसंधान एवं उसके निष्पादन में विशेष रूची नहीं लेने वाले संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु सभी पुलिस उपाधीक्षक को निर्देशित किया गया था। उसी निदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षकों द्वारा काण्ड के अनुसंधान एवं अपने कर्तव्य के दौरान वरती जा रही धोर लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले अनुसंधानकर्ताओं को चिन्हित कर प्रतिवेदन समर्पित किया गया जिसपर पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक ने 27.07.25 को निर्धारित गोष्ठि के दौरान संज्ञान लेते हुए कुल 09 अनुसंधानकर्ता-सह-पुलिस पदाधिकारियों निलंबित कर दिया गया जो निम्न प्रकार है-

09 निलंबित अनुसंधानकर्ता सह-पुलिस पदाधिकारी

पुअनि संतोष कुमार रजक, थाना डोरण्डा, पुअनि नितीश कुमार, ओपी खरसीदाग, पुअनि अजय कुमार दास, थाना लालपुर, पुअनि रामकुमार टाना भगत, थाना जगरनाथपुर, पुअनि सुर्यवन्ती उराँवी, थाना सुखदेवनगर, सअनि अरविन्द कुमार त्रिपाठी, थाना जगरनाथपुर, सअनि श्याम बिहारी रजक, थाना जगरनाथपुर, सअनि उमाशंकर सिंह, थाना बुढ़मू, सअनि अशोक नाथ सिंह, थाना सदर,
वहीं अनुसंधानकर्ता-सह-पुलिस पदाधिकारी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू किया गया है जिसमें पुअनि अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी लापुंग, पुअनि चन्दन कुमार पाण्डेय, ओपी पण्डरा, रांची।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *