श्रीनगर। भारतीय सेना के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा समेत तीन आतंकियों को मार गिराया है। हाशिम मूसा को न सिर्फ पहलगाम हमले का साजिशकर्ता माना जाता था, बल्कि वह सोनमर्ग टनल हमले का भी जिम्मेदार था। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सेना ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन महादेव’ का नाम दिया है। बताया जा रहा है कि सेना ने श्रीनगर के लिडवास इलाके में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। सुरक्षाबलों की टीम ने सोमवार सुबह जंगलों में सर्च अभियान चलाया था। सेना को जंगल में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जंगल में घेराबंदी कर मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई । बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने दाछीगाम फॉरेस्ट के ऊपरी हिस्से में सर्च ऑपरेशन चलाया था। यह क्षेत्र श्रीनगर को त्राल से जोड़ता है और पहाड़ी रास्ते से गुजरता है। इस क्षेत्र में टेरर ग्रुप TRF के आतंकी छिपे हो सकते हैं। दाछीगाम नेशनल पार्क को TRF का मुख्य ठिकाना माना जाता रहा है। यह वही ग्रुप है जिस ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम दिया था। सेना की चिनार कोर ने बताया कि तीन आतंकियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है, ऑपरेशन अब भी जारी है। यह ऑपरेशन उन आतंकियों की तलाश में शुरू किया गया था, जो अप्रैल में पहलगाम हमले में शामिल हो सकते हैं, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *