
रामगढ़ (कुजू) : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आ रही है गश्ती दल में शामिल होमगार्ड जवान को तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे होमगार्ड जवान की बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी होमगार्ड जवान को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कुजू पुलिस की गश्ती टीम सोमवार के अहले सुबह करीब 3:30 बजे नया मोड़ फोरलेन मुख्य चौराहा के निकट गश्ती कर रही थी तभी होमगार्ड जवान सुरेन्द्र कुमार महतो को शौच लगती हैं जिसके बाद गश्ती दल में शामिल पदाधिकारी को होमगार्ड के जवान ने शौच जाने के लिए बोलकर निकला। तभी हजारीबाग की ओर तेज गति से रांची जा रही 709 वाहन संख्या NL07AA 4469 ने अपने चपेट में ले लिया। जिसके बाद आनन-फानन में गश्ती दल में शामिल पदाधिकारी और कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह एवं बेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार सिंह होमगार्ड के जवान को लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना होमगार्ड के जवान के परिजनों को दि गई सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचे जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल हैं वहीं जवान को टक्कर मारने के बाद वाहन का रफ्तार तेज होने के कारण एक दुकान में जा घुसा जिसके बाद वाहन का चलाक भागने में सफल रहा। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया हैं ।



