सरायकेला ।‌ जिले के गम्हरिया थाना के ठीक सामने रामचंद्रपुर में रविवार की देर रात झामुमो नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला हुआ. हमलावरों ने चाकू से वार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. हमलावरों ने सुखराम टुडू की छाती, पीठ और गले पर वार किया है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल उनका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के सीसीयू में चल रहा है. सुखराम टुडू की पत्नी बांगी टुडू ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उनके पति की रोजाना की आदत थी कि घर पहुंचने से पहले वे उन्हें फोन करके दरवाजा खोलने के लिए कहते थे. कल रविवार रात करीब 11 बजे भी सुखराम टुडू ने घर पहुंचने से पहले फोन किया था.  इसी दौरान, पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. बताया कि फोन पर उनके चीखने की आवाज सुनकर बाहर आईं, तो देखा कि सुखराम टुडू जमीन पर बेहोश पड़े हैं. बताया कि उन्होंमे मौके से तीन लोगों को भागते हुए भी देखा. परिजन  तुरंत उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले गए, जहां गहन चिकित्सा इकाई (सीसीयू) में उनका इलाज चल रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *