रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय होने के कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सोमवार की शाम जारी बुलेटिन में 29 जुलाई को 13 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. इन जिलों में रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून ट्रफ डाल्टनगंज से होकर गुजर रहा है, जिसका प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिलेगा. 30 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 29 जुलाई : देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, बोकारो और धनबाद जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश के आसार हैं.
30 जुलाई : देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो और धनबाद में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *