
महुआडांड़ (लातेहार): झारखंड का सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध फॉल भारी बारिश के कारण अगले कुछ दिनों के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। लगातार बारिश के चलते फॉल क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वहीं आवागमन के रास्ते असुरक्षित हो गए हैं।पर्यटक मित्र अशोक, मनबहाल समेत अन्य कर्मचारियों ने जानकारी दी कि लोध फॉल क्षेत्र पूरी तरह पानी से भर गया है। फॉल तक जाने वाली सड़कों की रेलिंग टूट चुकी है, वहीं ऊपर बने पुल की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। नदी-नालों में बाढ़ का पानी तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे पर्यटकों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।बारिश के चलते भूस्खलन की भी आशंका जताई जा रही है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए लोध फॉल के मेन गेट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और कुछ दिनों तक पर्यटक स्थल की यात्रा टालने की अपील की है। रेलिंग की मरम्मत व स्थिति की समीक्षा के बाद ही फॉल को दोबारा खोला जाएगा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


