
रांची: अल्पसंख्यक समाजिक संगठन द्वारा एक्सलेंस अवार्ड 2025 प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, डीआईजी पलामू नौशाद आलम, इकराम अंसारी आदि मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शरफे आलम, महावीर मंडल अध्यक्ष जय सिंह यादव, इमरान हसन बाबू, सागर कुमार, मोमिन चौरासी के मजीद अंसारी, शफ़ीउल्लाह, जावेद अली बंटी, शहाबुद्दीन, अब्दुर्रहमान, महबूब रिज़वी, मुजीब अंसारी, लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट थाना प्रभारी, शामिल हुए। समारोह में मैट्रिक और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले 50 से ज्यादा स्कूलों के लगभग एक हजार उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मौके पर पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने भी बच्चों को सम्मानित किया और मौके पर बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा का अलख जगाना बहुत जरूरी है और जिस तरह से बच्चे पढ़ रहे हैं उनके हौसलों को पर देना हम सब का दायित्व बनता है। बच्चे शिक्षित होंगे, बेटियां शिक्षित होगी तो न सिर्फ घर परिवार बल्कि खानदान का नाम रोशन होगा समाज का नाम रोशन होगा।समारोह की शुरुआत कारी इसराइल कडरू के तिलावत कुरान से हुआ।


