मुंबई मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू ट्रक ने एक-एक करके कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। करीब 20 से 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में करीब 20 से 21 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर खपोली के पास हुआ। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक एक ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से वह बेकाबू हो गया और वह कई गाड़ियों से टकरा गया। इस दौैरान करीब 20 से 25 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं, जिसमें लगभग 20 से 21 लोगों के घायल होने और एक महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि एक कंटेनर ट्रक का ढलान से उतरते समय ब्रेक फेल हो गया। इससे बेकाबू होकर यह कंटेनर ट्रक ने अपने आगे चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा खोपोली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मुंबई जाने वाली लेन पर हुई। नई सुरंग से लेकर फ़ूड मॉल होटल क्षेत्र तक का हाईवे इस हादसे की चपेट में गया। नई सुरंग से लेकर फूड मॉल के बीच जगह-जगह क्षतिग्रस्त वाहन नजर आ रहे हैं। कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। एक अधिकारी ने कहा, “ब्रेक फेल होने के बाद कंटेनर ट्रेलर ट्रक का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कंटेनर ने बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों सहित कम से कम 20 वाहनों को टक्कर मारी, जिससे करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नवी मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *