
हरिद्वार । उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भारी भीड़ जमा होने भगदड़ मच गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. प्रशासन का कहना है कि मंदिर के मुख्य मार्ग पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण भगदड़ मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. वहीं, सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया है. मनसा देवी हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम ने एक्स पर लिखा, हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं. पीएम ने कहा कि अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं. और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है. गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, सीढ़ियों वाले रास्ते पर ये घटना हुई है. आशंका है कि सीढ़ियों में करंट उतर आता था, जिसके बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई. हालांकि, गढ़वाल के डीसी विनय कुमार ने आजतक से खास बातचीत करते हुए करंट वाली बात को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि हादसे कारणों की जांच की जा रही है. हादसे में 15 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है और 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. ये हादसा सुबह हुआ था, पर वहां हालात सामान्य हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT


