
लोहरदगा । जिले में शनिवार को कुडू थाना परिसर में प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि मामला मनीष कुमार से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नाम पर 5 लाख की लेवी(अवैध वसूली) की मांग तथा भुगतान न करने पर कार्यस्थल पर लगे वाहनों को आग के हवाले करने एवं जान-माल की क्षति पहुँचाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।वही पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी लोहरदगा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,किस्को के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया जांच एवं कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता से 15,000 की लेवी लेते हुए दो अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।जिसमे रूपेश मुण्डा पिता झरी पाहन पता दुल्ली थाना मैकलुस्कीगंज जिला रांची तथा दूसरा भरत कुमार साहु पिता अजय साहु पता रमदगा,पोस्ट चामा,थाना चान्हो,जिला रांची को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि इन अभियुक्तों में से रूपेश मुंडा के खिलाफ मैक्लुस्कीगंज थाना काण्ड सं0 38/20, दि० 09.12.2020, धारा 302/201/120 (बी) भा०द०वि०,मैक्लुस्कीगंज थाना काण्ड सं० दि० 21.03.24, धारा 341/342/323/385/386/387/504/506/34 भा०द०वि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट 16/24,मैक्लुस्कीगंज थाना काण्ड सं० 23/24, दि० 29.05.24,धारा 384/387/435/436/427/326/302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।इस दौरान छापेमारी दल में शामिल वेदांत शंकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किस्को,मनोज कुमार थाना प्रभारी कुडू,अश्विनी कुमार राणा पु०अ०नि० कुडू,दिनेश कुमार, पु०अ०नि० कुडू थाना,गृ०२० 43 नीरज कुमार मिश्र तकनिकी शाखा,आ0 293 जयमंगल सिंह, तकनिकी शाखा,आ0 472 विपिन हजाम अंगरक्षक पुलिस अधीक्षक लोहरदगा,आ0 501 बुधराम सिंह मुण्डा,आवास गार्ड, पुलिस अधीक्षक लोहरदगा,चा०आ०718 संजय कच्छप एवं कुडू थाना के सशस्त्र बल तथा सैट 78 के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


