
रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में मुसाबनी की डॉक्टर कुमारी रेखा और सदर अस्पताल बोकारो की डॉक्टर रीना कुमारी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला शामिल है। दोनों डॉक्टरों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप थे, जिस पर सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए यह निर्णय लिया। कैबिनेट के अन्य फैसलों से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


