सदर अस्पताल के सेवानिवृत प्रधान लिपिक थे मृतक राघव शुक्ला

मेदिनीनगर : सदर अस्पताल डाल्टनगंज के सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक राघव शुक्ला का निधन गुरुवार को बारालोटा पांकी रोड भवानी नगर स्थित उनके आवास पर हो गया। वे 85 वर्ष के थे। स्वर्गीय शुक्ला एक माह से बीमार चल रहे थे। बुखार लगने की शिकायत पर उन्हें पिछले दिनों मेदिनीनगर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने घर ले जाने की सलाह दिया था। अपने सेवा काल में उन्होंने कई गरीब गुरबा लोगों को अस्पताल में बेहतर सुविधा प्रदान करने में योगदान दिया था। वह कई बरसों तक रांची रिम्स के प्रधान लिपिक के पद पर भी रहे थे। उनके दो पुत्र एवं पुत्री हैं। बड़ा पुत्र वरिष्ठ पत्रकार अवधेश शुक्ला एवं छोटा पुत्र बीआरपी-सीआरपी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शुक्ला है। राघव शुक्ला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। दाह संस्कार शुक्रवार की सुबह पंपु कल स्थित कोयल नदी के तट पर किया जाएगा।राघव शुक्ला के निधन पर झारखंड राज्य के वरिष्ठ पत्रकार और रांची से प्रकाशित हिंदी दैनिक प्रभात मंत्र के संपादक रवींद्र कुमार उपाध्याय सहित दीपक कुमार दुबे, उपेंद्र कुमार आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। संपादक श्री उपाध्याय ने कहा कि राघव शुक्ला से उनके पारिवारिक संबंध थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *