
लोहरदगा । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला कैरो प्रखंड के पंचायत सढ़ाबे,कैरो,गजनी एवं नरौली में प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में संगठन सृजन वर्ष 2025,ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी(JPCC) गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से लोहरदगा जिला प्रशिक्षिका अनामिका सरकार,प्रखंड पर्यवेक्षक ऐनुल अंसारी,मंडल अध्यक्ष महताब अंसारी उपस्थित थे। सभी पंचायत में बूथ अस्तर एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों के उपस्थिति में समीक्षा कर पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया। जिला प्रशिक्षिका अनामिका सरकार के द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बताया गया की पंचायत कमेटी का नए सिरे से गठन कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़कर जिम्मेवारी दी जा रही है जिससे पार्टी और सशक्त होगी। प्रखंड पर्यवेक्षक एनुल अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पंचायत एवं बूथ तक पहुंच कर पार्टी को संगठित किया जा रहा है इससे पार्टी पंचायत एवं बूथ स्तर पर मजबूत होगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महताब अंसारी,सढ़ाबे पंचायत अध्यक्ष विजय उरांव,नरौली पंचायत अध्यक्ष नारायण उरांव,परवेज अंसारी,विजय कुमार एक्का, मंगरा उरांव,बैजू मुंडा,किशोर उरांव,मंगल देव,टाना भगत, जलील अहमद खान,जमील अंसारी,नईम अंसारी,मुस्लिम अंसारी,मोजाहिर अंसारी, जोरावर खान,सोमरा उरांव, शिवनाथ उरांव,जीवन लकड़ा, मकबूल अंसारी,इम्तियाज अंसारी,अमर रविदास,अकबर खान,सहजान अंसारी,डहरू उरांव,सफीक अंसारी,जतरू उरांव,अल्पसंख्यक अध्यक्ष रशीद अंसारी,जियाउल अंसारी, देवराज उरांव,चरकू सरदार, सिराजुल अंसारी,नसीम अंसारी, मघया उरांव,ललित महतो, अनवर अंसारी,उमेश महली, शमीम अंसारी,भोला भगत, जाहिद अंसारी,सलीम खान, गुडरेज खान,मोहम्मद खान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थें।


