
पटना । पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश निशु खान के घर पर रची गई थी। पुलिस ने इस मामले के आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह को पकड़ने की बात कही है और वो तौसीफ समेत 4 लोगों को पश्चिम बंगाल से पकड़कर पटना ला रही है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके। पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस ने बयान जारी कर मुख्य आरोपी तौसिफ उर्फ बादशाह सहित चार आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सोशल मीडिया कोषांग के माध्यम से बिहार पुलिस ने बताया कि कोलकाता पुलिस और कोलकाता एसटीएफ के सहयोग से मुख्य आरोपी तौसिर्फ उर्फ बादशाह को कोलकाता से हिरासत में लिया गया है। साथ ही निशु खान सहित अन्य दो को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 17 जुलााई को हुई इस घटना की साजिश निशु खान के आवास पर रची गई थी, जबकि घटना को अंजाम मुख्य रूप से तौसिफ उर्फ बादशाह के द्वारा दिया गया। बिहार पुलिस ने बताया है कि घटना को लेकर अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है। हिरासत में लिए गये सभी अभियुक्तों को विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत पटना लाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले यह खबर आई थी कि कोलकाता के एक फ्लैट से इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। यह भी जानकारी सामने आई थी कि पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल थी। इस मामले में पुलिस हिरासत में लेकर अन्य से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि तौसीफ उर्फ बादशाह वहीं शख्स है जिसने पारस अस्पताल गोलीकांड में मुख्य भूमिका निभाते हुए शूटरों को लीड किया था। पारस अस्पताल में हुए शूटआउट का जो वीडियो सामने आया था उसमें तौसीफ उर्फ बादशाह सबसे आगे बिना टोपी के नजर आया था। इतना ही नहीं बेखौफ तौसीफ इस वीडियो में आराम से अस्पताल के अंदर दाखिल कर होकर गोलियां बरसाने के बाद बेहद ही आराम से बाहर जाता भी नजर आया था।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


