रांची । राजधानी रांची में सड़क और फ्लाइओवर पर रील बनाने का युवाओं को चस्का लगा हुआ है। रील बनाने के चक्कर में ये यातायात नियम को ताक पर रख देते है। ऐसा ही एक वीडियो रांची के इकरा मस्जिद के पास की सड़क का वायरल हुआ। रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और थाने लेकर चली गई। गिरफ्तार युवक रिंकू भाई उर्फ शौकिया गुंडा जो बीच सड़क ठाठ से कुर्सी पर रील बना रहा था। थाने जाते ही उसकी सारी हेकड़ी निकल गई। थाने के अंदर जमीन पर बैठकर वो गिड़गिड़ाने लगा और रांची पुलिस जिंदाबाद-झारखंड पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। उसने कहा कि लड़कों के कहने पर उसने रील बनाया। सड़क पर इस तरह का रील बनाना सही नहीं है, कोई अगर ऐसा करना चाहते है तो नहीं करें, नहीं तो जो मेरे साथ हुआ है वहीं उनके साथ भी होगा। युवक ने बीते दिनों रांची के व्यस्त मेन रोड में इकरा मस्जिद के पास बीच सड़क पर कुर्सी लगकर ठाठ से रील बनाया था। इस दौरान युवक के पीछे से कई गाड़ियां पार हो रही थी। खुद की और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डाल कर बनाया गया यह वीडियो जब लोगों ने देखा, तो रांची पुलिस को टैग करते हुए इस पर कार्रवाई करने की बात कही थी। हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए कल शनिवार को रिंकू को हिरासत में ले लिया। युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने एक वीडियो बनाया, जिसमें युवक अपनी गलती के लिए माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही रांची पुलिस और झारखंड पुलिस के नारे भी लगा रहा है। युवक दोबारा कभी ऐसी गलती नहीं दोहराने की भी बात कहता है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *