
बालूमाथ । बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलियरी में खनन कार्य कर रही कंपनी भीपीआर माईन इंफ्रा प्रा.लि. के एक हाइवा व एक डोजर को राहुल दुबे गैंग के अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया ।घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात 1:30 बजे चार की संख्या में आये अज्ञात अपराधियो ने पिस्तौल की नोक पर दोनों वाहन के ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया और अपने साथ डीजल को छिड़कर आग के हवाले कर दिया ।वही घटना की सूचना पाकर रात में ही बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रावनी मौके पर पहुंचे । राहुल दुबे गिरोह द्वारा जलाया गया एक हाईवा एवं एक डोजर भिपीआर कंपनी का बताया जाता है। यह कंपनी पिछले 5 वर्षों से मगध कोलियरी में कोयला खनन का कार्य कर रही है जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया है वहां से सीआईएसफ कैंप की दूरी मात्र 100 मीटर है ।अपराधियों द्वारा कैंप के बगल से घटना को अंजाम देकर आराम से पैदल निकल गए। इधर घटना के बाद पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर मामले का उद्वेदन करने का प्रयास कर रही है। घटना की सूचना पाकर जीएम निपेंद्र नाथ, परियोजना पदाधिकारी एसस सतनारायण ,सीसीएल हेड सिक्योरिटी मनीष रंजन, मगध कोलयरी के एचओडी सिक्योरिटी कुमार गौरव समेत कई पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।वही घटना के तुरंत बाद रात्रि में ही सीसीएल का अग्निशमन वाहन घटना स्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया ।तब तक वाहन जलकर खाक हो चुका था।


