
अनगड़ा । मुख्यमंत्री ग्राम सडक सुदृढीकरण योजनान्तर्गत राँची पुरुलिया रोड से लुपुंग तक पथ का सुदृढीकरण कार्य का शिलान्यास एव पुरुलिया रोड से खेरवाकोचा तक, जितुबेड़ा से राय छेय (रेचत) तक, हुण्डरू रोड से सिरका तक,हुण्डरू रोड से जाराटोली तक,हुण्डरू जलप्रपात क्षेत्र का सौन्दर्गीकरण, सहेदा सिकिदिरी से मैलघोंसा तक, सहेदा सिकिदिरी हरातु तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का खिजरी विधायक ने शिलान्यास कर क्षेत्र वासियों को बड़ी सौगत दी ।
विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस पथ का निर्माण होने से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी,यह सड़क न केवल स्थानीय निवासियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों को भी सुगम बनाएगी एवं हुंडरू जलप्रपात के सुंदरीकरण से पर्यटकों में व्यापक वृद्धि होगी ।
इस मौके पर प्रमुख दीपा उरांव प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव विधानसभा सह प्रभारी राजेन्द्रर मुण्डा उपप्रमुख जयपाल हजाम मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी महिला अध्यक्ष सरिता देवी सहित शिवदास गोस्वामी, अजय करमाली, सकीर अंसारी, जोन तिग्गा, फारूक खान, विशाल स्वांसी,छोटेलाल महतो, किशोर करमाली, राजेन्द्र बेदिया, सफीक अंसारी, संजय नायक, अजय उरांव,विश्राम महतो, सिद्दिक अंसारी, यूनूस अंसारी, राजदेव पहान,आलम अंसारी, रोहित नायक, मुनेश करमाली, बिहारी मुण्डा, दूती बेदिया, अशोक बेदिया,अभिराम मुण्डा, उज्जियस टोप्पो, खीरू उरांव, नयूम अंसारी, कृष्णा महली,महेश गंझू, निर्मल करमाली, सिकेन्द्रर बेदिया, गोवर्धन बेदिया, अजगूत करमाली, अनिल ठाकुर, शाहनाज खातून,देवकी देवी, संगीता कैथा, अनिता देवी, रेशमा देवी, रीता देवी, शांति देवी मिडिया प्रभारी कुलेश्वर मुण्डा एव भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।


