
अनगड़ा :- मोहर्रम पर्व के अवसर पर क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखने को लेकर बुधवार को अनगड़ा थाना मे शांति समिति की बैठक हुई | अनगड़ा थाना में थाना प्रभारी हीरालाल साह ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने और शांति भंग करने वालों को पुलिस की पैनी नजर होगी | अनगड़ा सीओ राजू कमल ने लोगों से जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत ही मुहर्म का जुलुस निकालने की अपील की | मोहर्रम के दिन जुलूस के दौरान आम लोगों को आवगमन मे परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने मोहर्रम के दिन वाहनों के अवगमन के लिए रूट डायवर्ट करने का निर्देश स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिया | मौके पर इस्पेटर हंसे उरांव सचिन लकड़ा रविशंकर कुमार उत्तम पासवान सतेंद्र सिंह मुकतार अंसारी सुरेन्द्र मुंडा जगदीश कुमार रामपोदो महतो नरेश साहू मिन्हाज अंसारी अब्दुल इमाम अंसारी मौजूद थे |


