मेदिनीनगर । पलामू जिले के मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा दरहा मोड़ के पास स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में नाबालिग समेत तीन की मौत हो गयी, जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह घटना आज बुधवार की शाम सात बजे की बतायी जा रही है. घटना के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बीएन कॉलेज रोड के सोनू कुमार और बाइक सवार विजय यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सोनू स्वयं स्कॉर्पियो चला रहा था. बाइक सवार सिंगरा पाल्हे का रहने वाला था. स्कॉर्पियो पर सवार स्वास्तिक, राजा और रमन की स्थिति गंभीर है. स्कॉर्पियो सवार एक नाबालिग को रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *