
रांची। झारखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जारी अलर्ट में कहा है कि राज्य में 29 जून से 2 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 29 जून, 30 जून और एक जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि दो जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी रांची सहित कई जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव (लो प्रेशर) का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो झारखंड की ओर बढ़ेगा. इसके अलावा, एक पूर्वी और पश्चिमी ट्रफ झारखंड के ऊपर से गुजरेगा, जो भारी बारिश का कारण बनेगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


