लोहरदगा । राज्य भर में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय के निर्देश पर लगातार नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में दिनांक 26.06.25 को पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी लोहरदगा को गुप्त सूचना मिली कि पेशरार थाना अन्तर्गत ग्राम हरकट्ठा के जंगलो में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सुप्रिमो रविन्द्र यादव,सचिन,विशाल,कालेश्वर खेरवार,शिव सहित अपने दस्ता के साथ भ्रमणशील है एवं कोई बड़ी उग्रवादी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक लोहरदगा एवं कमांडेंट 32 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लातेहार के निर्देश पर दिनांक 26.06.2025 को एसडीपीओ किस्को वेदान्त शंकर (भा.पु.स.) के साथ जी कंपनी सशस्त्र सीमा बल किस्को के कंपनी कमांडर इन्स्पेक्टर मनीष कुमार चौबे,हर्षवर्धन सिंह,थाना प्रभारी जोबांग,  कुलदीप राज टोप्पो थाना प्रभारी कैरो,गैलन रजवार थाना प्रभारी पेशरार,नरेश कुमार यादव,थाना प्रभारी, बगडू,तकनीकी शाखाकर्मी,QAT बड़कीचांपी, SAT -75 एवं जी कंपनी सशस्त्र सीमा बल किस्को के साथ एक अभियान दल का गठन किया गया। इस सूचना का सत्यापन करते अभियान दल जब पेशरार से आगे निकली तो पता चला कि दस्ता हरकट्ठा से आगे निकल गया है।अभियान दल दस्ता के जाने के रास्ते को सर्च करते हुए जब ग्राम केदलीटोली,थाना लातेहार जिला लातेहार पहुंची तो दस्ते के होने की जानकारी प्राप्त होते ही अभियान दल को सतर्क करते हुए अभियान बल जब दस्ते के तरफ सतर्कता के साथ आगे जाने लगा तो जेजेएमपी दस्ता के द्वारा पुलिस बल को लक्षित कर गोली बारी किया जाने लगा।इस पर अभियान दल में शामिल बालों के द्वारा अपने हथियार एवं स्वयं की सुरक्षा हेतु जवाबी कार्रवाई की गई।अभियान दल के जवाबी कार्रवाई से जेजेएमपी उग्रवादी अंधेरे एवं जंगल का लाभ उठा कर भाग खड़े हुए। इसके बाद अभियान दल द्वारा सतर्कता के साथ सर्च करने पर एक एसएलआर मैगजीन,7.62 जिंदा गोली – 51,7.62 खोखा-02, इंसास खोखा-02, A.K.-47 खोखा-01, मैगजीन पाउच -01,एंड्रॉयड मोबाइल-05, की बोर्ड मोबाइल-03,वाकि टॉकी-01,पावर बैंक-01,नगद 3100, डायरी,नक्सल पर्चा एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री को विधिवत सूची बनकर जब्त किया गया है। इस संबंध में पेशरार थाना कांड संख्या- 04/25 दिनांक-27-6-2025  दर्ज कर अग्रतर करवाई की गई है। इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।इस छापामारी दल में शामिल वेदान्त शंकर (भा.पु.स.),एसडीपीओ किस्को,मनीष कुमार चौबे कमांडर इन्स्पेक्टर जी कंपनी सशस्त्र सीमा बल किस्को थाना,हर्षवर्धन सिंह थाना प्रभारी  जोबांग,कुलदीप राज टोप्पो थाना प्रभारी कैरो,गैलन रजवार,थाना प्रभारी पेशरार,नरेश कुमार यादव थाना प्रभारी बगडू,तकनीकी शाखाकर्मी,QAT बड़कीचांपी, SAT -75 एवं जी कंपनी सशस्त्र सीमा बल किस्को थाना सहित पुलिस बल के आने जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *