
परवेज़ कुरैशी
रांची। झारखंड के राजनीति में अहम योगदान रखनेवाले आजसू पार्टी के सुप्रीमो, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो के बारे में सोसल साइटस पर चलाये जा रहे खबर कि सुदेश महतो झारखंड के सिल्ली विधानसभा चुनाव हारने और पार्टी में मात्र एक विधायक होने के कारण पार्टी कमजोर हुई है इसलिए वे अब झारखंड में राजनीति न करके पश्चिम बंगाल की ओर रुख करेंगे।
विधायक जयराम महतो के राजनीतिक उभार से आजसू को सबसे ज्यादा हानि पहुंचाया है। चर्चा है कि आजसू के सुदेश महतो ने पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिला के बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र से तुलिन के 24 नंबर बूथ में मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है। सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लागाम गांव के रहने वाले हैं, हलांकि इस खबर पर सुदेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुदेश ने कहा ये अफवाह है:

सोशल साइट पर वायरल खबर की पुष्टि के लिए जब मैंने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से बातचीत की तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसा जो कह रहा है या जो खबर वायरल हो रही है यह पूरी तरह से निराधार है, मैं सिल्ली विधानसभा का निवासी हूं जिसने भी यह कहा है कि ऑनलाइन आवेदन किया है तो यह सब अफवाह है।

