गिरिडीह । बड़ी खबर गिरिडीह से है जहां जिले के सरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को मोटरसाइकिल की खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे में बाइक पर सवार ससुर और दामाद की इलाज के दौरान बगोदर के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मंगलवार को ससुर और दामाद दोनों बाइक से बगोदर की ओर जा रहे थे. इसी बीच बगोदर सरिया अनुमंडल कार्यालय के समीप खड़ी ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर में बाइक सवार गौरव कुमार रजक उर्फ टिंकू और उनके ससुर सहदेव मंडल बैठा घायल हो गए. घटना के बाद दोनों को तुरंत बगोदर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. गौरव कुमार सरिया के कलाली रोड के निवासी थे और किसी जरूरी काम से अपने ससुर के साथ बगोदर जा रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के घरों में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं आउटसोर्सिंग कर्मचारी के हड़ताल पर रहने से शव के पोस्टमार्टम को लेकर समस्या खड़ी हो गई थी. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी तक बात जब पहुंची तो उन्होंने मोबाइल के माध्यम से चिकित्सा पदाधिकारी और हड़ताल पर बैठे आउट सोर्सिंग कर्मचारियों से बातचीत करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया. आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की मांगों को भी उन्होंने जाना और मामले में पहल किए जाने की बात की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *