
रांची । रांची जिला अंतर्गत सिल्ली प्रखंड में बाघ की सूचना मिलने से पूरे गांव में हंडकंप मच गया है। यह बाघ सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत के मारदू गांव के निवासी पुरंदर महतो के घर में बंद बताया जा रहा है । बताया जा रहा है कि घटना सुबह 4:30 की है जब पुरंदर महतो की सुपुत्री सुबह में बकरी बांधने के लिए घर से बाहर निकली, तभी उसके घर में बाघ प्रवेश कर गया यह देखकर पुरंदर ने तुरंत अपनी बेटी को लेकर दूसरे कमरे में चला गया और बाघ जिस कमरे में गया उसे कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया। घर चारों तरफ से बंद है, जिस कारण से बाग घर में ही बंद है। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया गया, थाना की पुलिस वहां पर पहुंचकर घर की वेंटिलेटर से इसका मुआयना किया और एक फोटो जारी किया हालांकि बाघ है या फिर उस रंग का कोई दूसरा जानवर है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, इसके लिए नेतरहाट से वन विभाग के पदाधिकारी को बुलाया गया है ,उनके आने के बाद ही बाघ का रेस्क्यू किया जाएगा । हालांकि खबर लिखे जाने तक बाघ जिस घर में बंद है उसके आसपास में काफी भीड़ लग चुकी है और लोगों में एक उत्सुकता है बाघ को देखने के लिए , हालांकि वन विभाग के द्वारा अभी तक किसी तरह का आधिकारिक पुष्टि नहीं किया गया है कि बाघ है या फिर कोई दूसरा जानवर है। बता दे कि पिछले साल रांची के टीपूदाना क्षेत्र के आसपास में भी बाघ को लेकर हल्ला हुआ था लेकिन जब जांच पड़ताल में पता चला तो एक कुत्ता था जिसको बाघ का रंग से रंग दिया गया था। लेकिन इधर , बुंडू नामकुम थाना क्षेत्र में भी पिछले 15 दिनों से बाघ को लेकर हल्ला है , उसके पंजे की निशान भी पाए गए और मवेशी को बाघ के पंजे से घायल किया गया यह भी पता चला है , अब देखने वाली बात है कि बाघ नामकुम क्षेत्र वाला है या फिर कोई दूसरा जंगल से भटक कर बाघ सिल्ली आ गया यह पूरी जांच की विषय है।



