हजारीबाग । जिले के केरेडारी प्रखंड में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी है.  यह घटना केरेडारी-बड़कागांव मुख्य पथ पर पतरा पुल के पास आज बुधवार की सुबह घटी है. गोलाबारी की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में से एक युवक को सीने में गोली लगी है. जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों घायल बड़कागांव थाना क्षेत्र के लुरुंगा गांव के रहने वाले हैं. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर  पहुंच गयी है और मामले की जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *