गुमला । जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीलपीदह गांव में मंगलवार को एक कलयुगी पुत्र प्रकाश असुर (35 वर्ष) ने अपने बुजुर्ग पिता शनिचरवा असुर (60 वर्ष) और माता देवमणिया असुर (55 वर्ष) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. युवक ने अपने पत्नी और बच्चे पर भी हमला किया. आरोपी की पत्नी राजमुनि असुर ने बताया कि उसके पति नशे की हालत में घर पहुंचे. उनके द्वारा खरीदे गए गाड़ी से मेरा बेटा खेल रहा था कि तभी उसने अधजले लकड़ी से उसे मारना शुरू कर दिया. जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने घर में रखे हथौड़े से मेरे सिर पर हमला कर दिया. इसके बाद घर में कुल्हाड़ी खोजने लगा, तभी मैं घर से भाग निकली. इस दौरान मेरे सास ससुर भी उसे डांट रहे थे. महिला ने आगे बताया कि जब मैं थोड़ी देर बाद वापस घर पहुंची तो देखा कि मेरे सास ससुर खून से लथपथ पड़े हैं और मेरा पति घर से फरार है. इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत पति के बड़े भाई को दी, जो घर से कुछ दूरी पर रहते थे. गांव के लोग भी घर पहुंचे और घटना की सूचना बिशुनपुर पुलिस को दी. थानेदार राकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर लाया. जहां चिकित्सकों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया. वहीं, आरोपी की घायल पत्नी का इलाज बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा जाएगा. इस घटना को लेकर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि शुरुआती जांच में नशे की हालत में घटना को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दंपती के शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *