
प्रभात मंत्र संवाददाता
बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत गोंदलपुरा पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र जोरकाठ में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को अज्ञात अपराधियों के द्वारा आग लगा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 10 बजे बादम से चरही तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे 2 जेसीबी, 2 हाइव, एक ग्रेडर, एक जनरेटर और एक पानी टैंकर में आग लगा दिया गया है। रात्रि होने और जंगल होने के कारण घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT


