राकेश सरकार
राजमहल। थाना क्षेत्र के स्थित सूर्य देव घाट परिसर में बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे एक नाबालिग की चाकू से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर निवासी मंगल रविदास के 16 वर्षीय पुत्र करण रविदास अपने दोस्तों के साथ सूर्य देव घाट परिसर में गेम खेल रहा था। इसी दौरान पीछे से एक युवक आया और चारों ओर घूमने के बाद पहचान कर कारण रविदास के पर चाकू से कई बार हमला कर दिया। जिसे दोस्तों द्वारा आनन-फानन में राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू द्वारा बालक को मृत बताया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, एसआई बिट्टू कुमार साहा, एसआई महादेव उरांव सहित अन्य पुलिस छावनी में अस्पताल परिसर तब्दील हो गया। मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। मृतक के एक दोस्त ने बताया कि हम लोग गेम खेल रहे थे इसी दौरान पीछे से आकर उज्जवल नामक एक युवक ने चाकू से वार कर दिया। मृतक करण रविदास राजमहल बालू प्लॉट स्थित अपने फुआ के घर में बचपन से ही रहकर पढ़ाई लिखाई करता था। वहीं इस घटना की सूचना मिलते राजमहल विधायक प्रतिनिधि सह जेएमएम के युवा मोर्चा जिला सचिव मोहम्मद मारूफ उर्फ गुड्डू, पंकज घोष सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों का जमावड़ा होने लगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम अनुमंडलीय अस्पताल एवं घटनास्थल पहुंचकर छानबीन में जुटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *