पलामू : 2019 बैच के आईएएस अधिकारी जावेद हुसैन को पलामू जिला का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। इससे पूर्व आईएएस अधिकारी जावेद हुसैन मेदनीनगर नगर निगम के प्रशासक के पद पर कार्यरत थे। नगर निगम के प्रशासक के पद पर रहते हुए जावेद हुसैन ने कई ऐसे कार्य किया, जो यहां के लोगों के जेहन में रहेगा।मेदनीनगर शहर में शुद्ध पेयजल की सप्लाई करना इनका सबसे महत्वपूर्ण कार्य रहा है। साथ ही बीते गर्मी के मौसम में शहर वासियों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर उन्होंने सभी का दिल जीतने की कोशिश की है। मेदनी नगर नगर निगम में स्वच्छता और सफाई भी इनके निर्देशन में किया जाता रहा है। अब जबकि जावेद हुसैन पलामू का डीडीसी बन गए हैं। ऐसे में उनके कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। पलामू जिला में विकास को नई गति देने में अब उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। पलामू जिला ऐसे तो कई समस्याओं से गुजर रहा है, लेकिन यहां विकास मुख्य पैमाना होता है। यहां के लोगों का कहना है कि जावेद हुसैन ने जिस तरह से नगर निगम को एक नई गति दिया है, इस तरह से पलामू में भी विकास की एक नई लकीर इनके द्वारा खींची जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *