
रांची। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 56 आईएएस अधिकारियों (Jharkhand IAS Transfer) का एक झटके में तबादला कर दिया। सरकारी विभागों में इस फेरबदल को लेकर खूब चर्चा है। 56 आईएएस के ट्रांसफर से प्रदस्थापन (पोस्टिंग) की प्रतीक्षा कर रहे सभी अधिकारियों को नया दायित्व मिला है। ट्रांसफर की लिस्ट में आईएएस अमिताभ कौशल, राजेश कुमार शर्मा, अरवा राजमकल, राजेश्वरी बी, शशि प्रकाश झा, शेखर जमुआर, रवि शंकर शुक्ला, नेहा अरोड़ा, संदीप सिंह, संजीव कुमार बेसरा, अक्षय कुमार सिंह, कुमुद सहाय, रविरंजन कुमार, मनोहर मराण्डी, घोलप रमेश गोरख जैसे तेजतर्रार अफसरों के नाम शामिल हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


