कोडरमा । झारखंड के कोडरमा जिले में गुरुवार की सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। यह हादसा कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में तालाब के पास हुआ। दुर्घटना एक बोलेरो कार और ऑटो के बीच टक्कर के कारण हुई, जिसमें ऑटो हवा में उछलकर जमीन पर गिर गया। सूत्रों के अनुसार, झुमरीतिलैया के नरेश नगर से मजदूरों का एक समूह तीन ऑटो में सवार होकर डोमचांच के लिए कबाड़ चुनने जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयंकर टक्कर में ऑटो के सभी सवार घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया। अस्पताल पहुंचने पर दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय चंदा देवी और 35 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 28 वर्षीय शीला देवी, 35 वर्षीय अनिता देवी, 32 वर्षीय मीना देवी, 32 वर्षीय मन्नू कुमार, 36 वर्षीय मुंदकी देवी, 30 वर्षीय सुगनी देवी और 32 वर्षीय गुड्डी देवी शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *