
रांची । झारखंड में 27 मई तक झमाझम बारिश की संभावना है. गरज के साथ बारिश हो सकती है. आज राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका समेत अन्य जिले) एवं निकटवर्ती मध्य (रांची, बोकारो समेत अन्य जिले) भागों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून के केरल पहुंचने के 10-12 दिनों बाद मानसून झारखंड पहुंचता है. इस बार 25 मई के आस-पास मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान है. इस तरह 5-7 जून तक झारखंड में मानसून की एंट्री हो सकती है. पूरे राज्य को कवर करने में उसे सप्ताहभर का समय लगता है. इस बार समय से पहले झारखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY
