अनगड़ा :- प्रखंड के चिलदाग मे 19 वर्षीय एक युवक ने फांसी के फंदे से झूल कर अपने जीवनलीला समाप्त कर ली | मृतक युवक की पहचान चिलदाग़ निवासी जग्गू महतो के 19 वर्षिय पुत्र ऋत्विक ने कल मंगलवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | गांव की युवती से था एकतरफा प्यार आज बुधवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया इस संबंध में थाना प्रभारी हीरालाल शाह ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था वह गांव के ही एक युवती से एकतरफा प्यार करता था कुछ माह पूर्व ही उसकी शादी हो गई इसके बाद युवक डिप्रेशन में चला गया इसी क्रम में कल मंगलवार की रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *