
गिद्धौर: थाना अंतर्गत बारियातू पंचायत के सिमरातरी गांव में एक शराबी बेटा ने अपनी मां को पीट-पीट कर हत्या कर दिया। हत्या कर युवक इधर-उधर घूम रहा था।ग्रामीणों की इसकी भनक लगी।भनक लगते ही इसकी जानकारी पुलिस को दिया।जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता दलबल के साथ उक्त गांव पहुंच शव को अपने कब्जे में कर अंतिय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।मृत महिला सिमरातरी गांव निवासी स्वर्गीय पोखन भुइंया की 55 वर्षीय पत्नी महेश्वरी देवी है। ग्रामीणों ने बताया कि शराबी बेटे हमेशा शराब के नशे में अपने मां को मारते पीटते रहता था।इसी कड़ी में शुक्रवार को अपनी मां को मार पीट कर हत्या कर दी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT


