रांची। जिला उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री के पहल पर जनता की समस्याओं का हल होते देख अब रांची नगर निगम प्रशासक संदीप सिंह की पहल पर राँची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सभी सम्मानित रांची वासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर निगम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा। 03.05.2025 से इस सकारात्मक पहल की शुरुआत की जायेगी, जिसके तहत् सभी सम्मानित नागरिक निगम कार्यालय में राँची नगर निगम स्तर से संबंधित कार्यों/सेवाओं के संबंध में पदाधिकारियों से अपने शिकायत / परिवाद / सुझाव प्रत्यक्षत रूप से दें पायेंगे। उक्त जनता दरबार में सभी सहायक प्रशासक प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक निगम के रिव्यू हॉल में उपस्थित होकर आमजनों से मुलाकात करेंगे एवं निगम से संबंधित सेवाओं के संबंध में शिकायत / परिवाद / सुझाव प्राप्त करेंगे
तथा अविलंब समाधान कराना सुनिश्चित करेंगे। सोमवार से शनिवार तक रोजना जनता की समस्या को सुनेंगे और समाधान भी करेंगे। उक्त पदाधिकारी निग्न कार्यदिवस पर उपस्थित रहेंगे:- गोपेश कुंभकार सहायक प्रशासक, दिलीप कुमार , सहायक प्रशासक,निहारिका तिर्की सहायक प्रशासक, चन्द्रदीप कुमार, सहायक प्रशासक, निकेश कुमार, सहायक प्रशासक, सूरज प्रकाश सिंह चौधरी सहायक प्रशासक हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *