
रांची। झारखंड की मईया सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक योजना के तहत 57 लाख महिलाओं को पंजीकृत किया गया है जिसमें से 38 लाख महिलाओं को छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त के तहत कुल 7500 की आर्थिक सहायता मिल चुकी है। लेकिन 18 लाख महिलाएं ऐसी है जिन्हें यह राशि नहीं मिली है और इन महिलाओं के लिए एक बुरी खबर सामने निकल कर आ रही है कि इनमें से कई महिलाओं को इस राशि का लाभ नहीं मिल पाएगा क्योंकि योजना के तहत सरकार ने कुछ नई शर्तें लागू की है जिन्हें पूरा न करने पर Maiya Samman Yojana 7500 Payment प्राप्त नहीं होगा। किन महिलाओं को 7500 का लाभ मिलेगा और किन्हें नहीं और यह सहायता राशि प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा, इसकी पूरी जानकारी इस लेख में उपलब्ध है। आपको बस इस लेख को अंत तक पढ़ने की जरुरत है। अगर आपको भी अभी तक 7500 रूपये की राशि नहीं मिली है तो लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इसमें महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से डाली जाती है। अभी तक 57 लाख महिलाओं में से 38 लाख महिलाओं को 8 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल गया है। शेष महिलाओं के आवेदन होल्ड पर हैं जिन्हें भौतिक सत्यापन करने और खाते में डीबीटी एक्टिव करने के लिए कहा गया है। यह प्रक्रिया पूर्ण होते ही महिलाओं को अप्रैल माह में छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त के साथ 9वीं किस्त की राशि भी मिलाकर दी जाएगी। जिससे महिलाओं को ₹10,000 की सहायता राशि प्राप्त होगी। अभी ये महिलाएं 7500 रुपए की राशि से वंचित रह गई हैं और झारखंड सरकार ने कुछ नए नियम व शर्तें लागू कर दी है जिन्हें पूरा करने पर ही यह पैसे महिलाओं को दिए जाएंगे। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नए नियम व शर्तों के चलते कई महिलाओं को 7500 की आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं होगी। ऐसी महिलाएं जिनके पास सिंगल बैंक खाता नहीं है या जिनके खाते में आधार कार्ड लिंक नहीं है उन्हें यह पैसे नहीं मिलेंगे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 5 लाख महिलाओं के बैंक खाते अपडेट नहीं हुए हैं और 1 लाख महिलाएं योजना के लिए अपात्र पाई गई हैं। इसलिए 1 लाख महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं और इन्हें ₹7500 की राशि नहीं मिलेगी। वहीं जिनके खाते में आधार लिंक नहीं है उन्हें जल्द से जल्द खाते में डीबीटी चालू करने के लिए कहा गया है। अधिकतर महिलाएं ऐसी है जिन्हें जानकारी ही नहीं है कि उनके खाते में आधार लिंक है या नहीं। इसलिए महिलाओं को सत्यापन करना होगा कि उनका खाता सही तरीके से अपडेट हुआ है या नहीं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को बैंक अकाउंट की स्थिति चेक करके डीबीटी एक्टिव करवाना होगा, वरना उन्हें Maiya Samman Yojana 7500 प्राप्त नहीं होंगे। महिलाओं को सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक खाता सिंगल है और उसमें आधार कार्ड लिंक है। झारखंड सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए ही आर्थिक सहायता खाते में भेजती है। तो जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी एक्टिव नहीं है, उन्हें 31 मार्च 2025 तक खाते में डीबीटी इनेबल करना होगा। वरना महिलाएं योजना की छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त से वंचित रह जाएंगी और आगे भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसी के साथ महिलाओं को मैया सम्मान योजना फिजिकल वेरिफिकेशन भी करवाना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से सरकार लाभार्थी महिलाओं की पहचान कर सहायता राशि हस्तांतरित करेगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz
