बोकारो । मामला झारखंड के बोकारो जिले का है। यहां एक पुरुष ने महिलाओं के लिए शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा लिया। बीते दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 56 लाख महिलाओं के खातों में पैसे भेजे। इनमें से एक नाम पुरुष का भी था। मंईयां सम्मान योजना का गलत तरीके से लाभ उठाने वाले शख्स का नाम है आनंद प्रजापति। आनंद झारखंड के बोकारो में एक प्रज्ञा केंद्र चलाता है। आनंद ने अपने नाम से मंईयां सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया था। बीते दिनों जब हेमंत सोरेन ने लाभुकों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए तो आनंद के खाते में भी योजना के पैसे आए। मामले का खुलासा होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और आनंद से ब्याज सहित पैसे वसूल लिए। इस मामले में प्रशासन ने फ्रॉड करने के आरोप में आनंद प्रजापति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

1 thought on “मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी, पुरुष ने भी लिया लाभ, ब्याज सहित वसूली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *