
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रहे रघुवर दास का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल बाजे के साथ स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद रघुवर दास ने भाजपा की सदस्यता लिए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सदस्यता अभियान के मौके पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए रघुवर दास ने कहा कि भगवान् बिरसा मुंडा की धरती और अटल बिहारी के बनाये जाने वाले झारखंड में लौटकर ऐसा लगा जैसे मैं माँ की गोद में लौटा हूँ। राज्यपाल होना सौभाग्य की बात है , लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। आज हम झारखंड में सरकार में नहीं है , लेकिन हतास और निराश होने की जरूरत नहीं है। हमने वो दिन भी देखा है जब हमारे सिर्फ दो सांसद थे और सत्ता पक्ष हमारी पार्टी पर कटाक्ष करते थे, कि हम दो हमारे दो, लेकिन आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम दुसरी बार सदस्यता ले रहे हूँ।मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भाजपा सत्ता पाने के लिए नहीं है, बल्कि जनता के हीत के लिए है। सत्ता सिर्फ सेवा करने का साधन है, सत्ता रहे य नहीं रहे लेकिन चलते रहना है और तबतक जबतक अंतिम व्यक्ति के आंसू पोछ न ले। जनता ने गठबंधन को राज करने का अधिकार दिया है, इसलिए हम दो चार महीने उसे काम करने दें। जनता से जो वादा किया है उसे पूरा करने दें, अगर नहीं करते हैं तो हम इसके लिए सड़क से सदन तक विरोध होगा। हम सरकार से टकराना नहीं चाहते हैं लेकिन टकराने से घबराते भी नहीं हैं। इसलिए सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाए और पार्टी को समय दें और आज हम सब संकल्प लें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

