October 16, 2024

रांची : झारखंड MPW कर्मचारी संघ कल दिनांक 06 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड सरकार को आगामी विधान सभा चुनाव के पूर्व उनको शुभकामना देने के लिए राज्य भर के हजारों MPW कल आवास में मिलने आयेंगे। महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर विगत दिनों जो भी कर्मचारियों की मांगे पूरी हुई है, उसके लिए आभार व्यक्त करेंगे। जो मांगे अब तक नही पूरी हुई उसकी जानकारी भी देंगे। झारखंड MPW कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पवन कुमार एवम महासचिव मंगल हेंब्रम ने कहा की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड सरकार से सभी राज्य भर के MPW मिलने के लिए बेताब है, उन पर राज्यकर्मियों सहित सभी MPW को भरोसा है। उम्मीद है की जो भी मांगे हैं खासकर MPW के सृजित पद के विरुद्ध संविदा के आधार पर सेवा प्राप्त करने के आदेश को विलोपित करते हुए सृजित पद के विरुद्ध सेवा नियमित रूप से लेने हेतु जो संचिका स्वास्थ्य विभाग से क्लियर होकर प्रशासी पदवर्ग हेतु गई हुई है वो अब अंतिम पड़ाव में है और कैबिनेट जाने हेतु तैयार है इसकी पूरी जानकारी राज्य भर के एमपीडब्ल्यू कर्मी कल मुख्यमंत्री को देंगे और मंत्रिपरिषद से फाइल को पास कराने हेतु गुहार लगाएंगे । कल राज्य के सभी जिलों से MPW स्वास्थ्य कर्मी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने और अभिवादन करने के लिए रांची स्थित उनके आवास पर जुटेंगे । इसकी जानकारी राज्य संघ के अध्यक्ष और महासचिव पवन कुमार और मंगल हेंब्रम ने समेकित रूप से दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *